logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

यूपीएससी में 602 वीं रैंक प्राप्त की दीपक बघेल ने, भिंड का नाम किया रोशन l

जिला संवाददाता राज बहादुर सिंह की रिपोर्ट l बिना कोचिंग तीसरे प्रयास में मिली सफलताl भिंड जिले के उमरी के ग्राम फुलेपुरा के रहने वाले दीपक बघेल ने संघ लोक सेवा आयोग की सी एस ई परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 602 हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन कियाl दीपक के पिता जगपाल सिंह भारती सेना में नायब सूबेदार थे l जबकि मां ग्रहणी हैl उन्होंने बताया कि यह उनका तीसरा प्रयास था l किसी कोचिंग का सहारा नहीं लिया और सेल्फ स्टडी से तैयारी कीl बीए करने के बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू की थीl वर्ष 2022 में पहला प्रयास दिया l 2023 में परीक्षा छोड़ दी और 2024-2025 में दोबारा प्रयास किया l उन्होंने बताया की तैयारी के दौरान वे रोजाना 8 से 10 घंटे मेहनत करते थे जबकि परीक्षा के समय यह मेहनत बढ़कर 12 घंटे कर देते थेl दीपक कहते हैं कि दो बार चयन नहीं होने पर निराशा जरूर हुई l लेकिन उन्होंने अपनी गलतियों का विश्लेषण कर उन्हें सुधारा और सफलता प्राप्त कीl

12
1836 views

Comment