केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के खिलाफ महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन।
केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के खिलाफ महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
रिपोर्टर - भगवानदास शाह
जिला बुरहानपुर मध्यप्रदेश
केंद्र में बीजेपी सरकार के मंत्री
हरदीप पुरी के विरोध में शुक्रवार को महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बहादरपुर रोड स्थित नए एसडीम कार्यालय में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस महीला प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासिया के आदेश पर
सभी पूर्व विधायक, वरिष्ठ महिला कार्यकर्ता, पदाधिकारी, महिला पार्षद, सेवादल, ब्लॉक अध्यक्ष, NSUl, यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता, आईटी सेल के कार्यकर्ता सहित सभी कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
केंद्रीय मंत्री के खिलाफ सरकार जल्द उठाएं सख्त कदम
महिला कांग्रेस कमेटी प्रदेश महासचिव श्रीमती सरिता भगत ने कहा ने कहा कि केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी के खिलाफ अमेरिका में चल रहे जेफ्री
एपस्टीन मामले में आरोपी है। मंत्री हरदीप पूरी पर एपस्टीन के साथ 62 ईमेल और 14 मुलाकातों का आरोप है। यह आरोप गंभीर हैं और इसकी जांच होनी चाहिए। पूरी के नेतृत्व में पेट्रोलियम मंत्रालय ने जनता के हितों की अनदेखी की है और मंत्री की कार्यशैली से जनता में नाराजगी बढ़ी है।
ज्ञापन के दौरान यह नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव श्रीमती सरिता राजेश भगत, निगम अध्यक्ष अनीता अमर यादव, पूर्व निगम अध्यक्ष गौरी शर्मा, मीनाक्षी महाजन, पूर्व जिला अध्यक्ष अजय रघुवंशी, प्रवक्ता निखिल खंडेलवाल, कैलाश यावतकर, आशीष भगत, भास्कर महाजन समेत मौजूद रहे।
कांग्रेस लगातार कर रही केंद्रीय मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन
कांग्रेस केंद्र मंत्री हरदीप पूरी के खिलाफ निरंतर विरोध कर रही है। उनके इस्तीफे को लेकर शनिवार, 28 फरवरी 2026 को हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया था। जिसमें सैकड़ों लोगों ने हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया। जिसे केंद्र सरकार तक भेजा गया, ताकि मंत्री के खिलाफ एक्शन लिया जा सकें। यह अभियान शहर की कन्या सावित्रीबाई फुले स्कूल में आयोजित किया गया था। इससे पहले शिवकुमारसिंह चौराहा पर प्रदर्शन भी किया था।