logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नंदप्रयाग में 7 मार्च को होगा माँ चंडिका का नया पश्वा अवतरण, रात में हाईवे रहेगा बंद

चमोली: नगर पंचायत नंदप्रयाग क्षेत्र में मां आदि शक्ति चंडिका के नए पश्वा अवतरण और उखेल/उखेल कार्यक्रम का आयोजन 7 मार्च 2026 को किया जाएगा। इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और नगर पंचायत ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं।
नगर पंचायत नंदप्रयाग द्वारा जिलाधिकारी चमोली को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि कार्यक्रम के दौरान 7 मार्च की रात 9:30 बजे से लेकर सुबह 4:30 बजे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी।
इस दौरान यात्रियों और वाहनों को वाया नंदप्रयाग – कोठियालसैंण मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराया जा सके।
नगर पंचायत नंदप्रयाग ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि निर्धारित समय के दौरान वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।
धार्मिक परंपरा और स्थानीय आस्था से जुड़े इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इसी को देखते हुए प्रशासन द्वारा ट्रैफिक व्यवस्था में यह बदलाव किया जा रहा है।
AIMA MEDIA

3
1305 views

Comment