पेट्रोल-डीज़ल की कमी की खबरें निराधार, पर्याप्त भंडार उपलब्ध: हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीज़ल की कमी की खबरें निराधार, पर्याप्त भंडार उपलब्ध: हरदीप सिंह पुरी
सोशल मीडिया पर पेट्रोल और डीज़ल की कमी को लेकर फैल रही खबरें पूरी तरह निराधार हैं। भारत में ईंधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और आपूर्ति तथा वितरण नेटवर्क सामान्य रूप से काम कर रहा है।
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री
Hardeep Singh Puri ने कहा कि Indian Oil Corporation सहित तेल विपणन कंपनियां देशभर में निर्बाध ईंधन आपूर्ति बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं। सही जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।