logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सुल्तानपुर न्यूज

नाबालिक छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, भेजा गया जेल गोसाईगंज सुल्तानपुर जनपद के कूरेभार स्थित एक उच्च प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक को नाबालिक छात्रा से छेड़छाड़ और अभद्रता के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित एससी/ एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था।
गुरुवार रात द्वारिकागंज चौकी इंचार्ज अशोक कुमार , उप निरीक्षक नियाज खां, हेड कांस्टेबल पप्पू कुमार और सिपाही दीपक कुमार की टीम ने आरोपी शिक्षक गिरजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि शुक्रवार आरोपी शिक्षक को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

0
1132 views

Comment