Congratulations
चंबल नदी के शांत किनारों पर बसे परमाणु बिजलीघर के शहर रावतभाटा से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरे राजस्थान को गौरव से भर दिया है। शुक्रवार को घोषित UPSC CSE 2025 के नतीजों में 26 साल के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया पहली रैंक हासिल कर देशभर में परचम लहरा दिया है। एक साधारण परिवार से आने वाले अनुज की यह सफलता किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। पिता परमाणु बिजलीघर में टेक्नीशियन हैं और मां गृहिणी, लेकिन अनुज के सपनों का विस्तार सातवें आसमान तक था।
अनुज के लिए सफलता का यह स्वाद रातों-रात नहीं मिला। यह उनका तीसरा प्रयास था। पहले प्रयास में वे DANICS (दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सिविल सेवा) के लिए चुने गए थे, जिसकी ट्रेनिंग वे अभी दिल्ली में कर रहे हैं। अपनी इस ऐतिहासिक जीत पर अनुज ने बड़ी विनम्रता से कहा कि इस सफलता के पीछे मेहनत तो है ही, लेकिन किस्मत ने भी मेरा साथ दिया है।
#AnujAgnihotri #UPSCTopper2025 #UPSCResult2025 #SuccessStory