logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

“छात्र की मौत पर आक्रोश: सड़क हादसे में आरोपी गिरफ्तार, लेकिन अस्पतालों में लापरवाही पर कब होगी कार्रवाई?”

बी आर डी मेडिकल कॉलेज के छात्र की सड़क हादसे में हुई मृत्यु बेहद दुखद और अफ़सोसजनक है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस कठिन समय में संबल दें।
एक्सीडेंट करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है और कानून के अनुसार उसे सजा भी मिलेगी।
लेकिन इसके साथ ही समाज में एक बड़ा सवाल भी उठ रहा है कि जब मेडिकल कॉलेज के कुछ जूनियर डॉक्टर अस्पतालों में मरीजों और उनके परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं, गाली-गलौज और मारपीट की घटनाएं सामने आती हैं, तब उनकी जिम्मेदारी कौन तय करेगा?
डॉक्टरों की कथित लापरवाही से कई मरीजों की जान जाने के मामले भी समय-समय पर सामने आते हैं, लेकिन उन पीड़ित परिवारों को आज तक न्याय नहीं मिल पाया।
अब जरूरत है कि कानून सबके लिए बराबर हो — चाहे आम नागरिक हो या डॉक्टर — ताकि अस्पताल में आने वाला हर मरीज सुरक्षित और सम्मानजनक इलाज पा सके।

2
89 views

Comment