logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जालौन में ‘नज़मी अरोमाज़’ इत्र की नई दुकान का उद्घाटन


संजय कुमार

जालौन नगर के मोहल्ला तोपखाना स्थित बड़ी सुन्नी जामा मस्जिद के पास ‘नजमी अरोमाज़’ इत्र की नई दुकान का उद्घाटन शुक्रवार 6 मार्च 2026 को किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से सैय्यद ज़ुल्फिकार हैदर ज़ैदी बरकाती की आमद रही, जिनके करकमलों से दुकान का उद्घाटन संपन्न हुआ।

दुकान संचालक मौलाना आबिद बरकाती शानू खान बरकाती ने बताया कि उनकी दुकान पर इत्र, अगरबत्ती, परफ्यूम, खजूर सहित कई प्रकार के खुशबूदार और उपयोगी सामान उपलब्ध रहेंगे। नई दुकान खुलने से क्षेत्र के लोगों को अच्छी गुणवत्ता के उत्पाद स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेंगे।

उद्घाटन अवसर पर नगर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर जालौन के वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश उदैनिया के साथ पत्रकार अखिलेश सोनी, जी एम हुसैन अली, संजय कुमार, कपिल कुमार, दीपक प्रजापति और गोपाल सोनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे और दुकान संचालक को शुभकामनाएं दीं
पता: बड़ी सुन्नी जामा मस्जिद के पास, मोहल्ला तोपखाना, जालौन।

52
1457 views

Comment