logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सरिया में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का किया आयोजन

सरिया (गिरिडीह)- आयुष विभाग गिरिडीह ने दिनांक 06/03/2026 को सरिया के आसपास इलाकों में प्रचार-प्रसार कर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सरिया में प्रखण्ड स्तरीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.गुलाम मुस्तफा अंसारी ने शुभारंभ विधिवत् फीता काटकर किए।
इस शिविर में अनुभवी चिकित्सकों डॉ.प्रभु कुमार पाण्डेय, डॉ.अनुराधा शिल्पा, डॉ.कमाल रज़ा के द्वारा सभी रोगियों को निःशुल्क BP जांच, शुगर जांच कर, वात रोग, नस रोग एवं अन्य रोगों की चिकित्सा आयुर्वेदिक, यूनानी, होमियोंपैथिक एवं योग के द्वारा मुफ्त ईलाज कर लगभग 400 मरीजों का दवा वितरण किया गया।
शिविर में मौजूद सभी लोगों को योगाभ्यास करा कर मानसिक और शारीरिक रूप से रोग मुक्त जीवन जीने के गुर सिखाए। योग प्रशिक्षक दीपू कुमार बर्णवाल, अजय कुमार, शिवानी वर्मा, राहुल कुमार, सहिया सुमन कुमारी, मोनिका कुमारी, निखत प्रवीण एवं अन्य कर्मियों के योगदान सराहनीय रहा।

6
3 views

Comment