logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जालौन से बड़ी खबर: सरावन मेले के पास मिला 17 वर्षीय किशोर का शव, परिजनों ने लगाया जाम


जालौन। कोतवाली क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब सरावन मेले के पास एक 17 वर्षीय किशोर का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान ग्राम नबीपुर निवासी फहीम के रूप में हुई है, जो गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे से लापता था।
परिजनों के अनुसार फहीम घर से निकला था लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका।
शुक्रवार को सरावन मेले के पास किशोर का शव मिलने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। किशोर की मौत से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने गोहन-जालौन रोड पर जाम लगा दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है, वहीं पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
रिपोर्ट
राजू पाटकार....

4
935 views

Comment