सुपर मार्केट में आग ने बोला धावा अग्नि शमन ने निकाल दी हवा
पंचकूला शुक्रवार 6 मार्च 2026 आरविक्रमा शर्मा/हरीश शर्मा /अश्वनी शर्मा--- स्थानीय सेक्टर 5 के शोरूम में जीएस सुपरमार्केट में अचानक आग लगने की खबर देखते ही देखते शहर भर में जंगल की आग की तरह फैल गई।। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की गाड़ी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। अग्निशमन दस्ते ने बड़ी मुस्तैदी और तीव्रता से आग पर काबू पाया। हालांकि आग से बहुत बड़ा नुकसान होने से बचा और किसी जानी नुकसान की भी खबर नहीं है। आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है। और कितना नुकसान हुआ है इसकी भी जांच चल रही है।।।