logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*हापुड़ न्यूज़* *एडवोकेट सनोवर अली कुरैशी जी को किया गया सम्मानित* *अतुल त्यागी*(मैनेजिंग डायरेक्टर)(CTV)क्राइम टीवी भारत लाइव न्यूज़ चैनल हापुड

*हापुड़ न्यूज़*
*एडवोकेट सनोवर अली कुरैशी जी को किया गया सम्मानित*
*अतुल त्यागी*(मैनेजिंग डायरेक्टर)(CTV)क्राइम टीवी भारत लाइव न्यूज़ चैनल हापुड
*हापुड़ सैफी समाज के सामाजिक उत्थान एवं जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय संस्था सैफी सेवा फाउंडेशन के संस्थापक प्रबंधक एवं वरिष्ठ पत्रकार निजामुद्दीन सैफी ने दिल्ली दिलशाद गार्डन में एक सादे समारोह के दौरान एडवोकेट सनोवर अली कुरैशी सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया को शील्ड देकर सम्मानित किया*
एडवोकेट सनोवर अली कुरैशी (लीगल एडवाइजर बामसेफ) को समाज सेवा और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।इस अवसर पर राजबीर सिंह एस आईं दिल्ली पुलिस ने कहा कि भारत वर्ष में सैफी समाज के सैकड़ों संगठन कार्य कर रहे है लेकिन जिस समर्पण और निस्वार्थ भावना से सैफी सेवा फाउंडेशन समाज के हित में कार्य कर रहा है वैसा कार्य अन्य कोई संगठन नहीं कर रहा है।
एडवोकेट मुकेश कुमार राष्ट्रीय महा सचिव बहुजन मुक्ति पार्टी ने सैफी सेवा फाउंडेशन रज़ि० की सराहना करते हुए कहा कि उनका संगठन बहुजन मुक्ति पार्टी हर कदम पर सैफी सेवा फाउंडेशन के साथ खड़ी है और समाज के उत्थान के लिए मिलकर कार्य करते रहेंगे।
समारोह के दौरान उपस्थित गणमान्य लोगों ने भी संस्था के प्रयासों की प्रशंसा की और सामाजिक एकता व सहयोग पर बल दिया। धन्यवाद।।

4
127 views

Comment