logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लेफ्टिनेंट जनरल Syed Ata Hasnain को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया है। सैयद अता हसनैन भारतीय सेना के सम्मानित सेवानिवृत्त अधिकारी हैं।

बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव के बीच Nitish Kumar के राज्यसभा नामांकन के साथ ही राज्यपाल पद पर भी फेरबदल किया गया है। केंद्र सरकार ने रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल Syed Ata Hasnain को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया है।
सैयद अता हसनैन भारतीय सेना के सम्मानित सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। वे जम्मू-कश्मीर में 15वीं कोर (श्रीनगर) की कमान संभाल चुके हैं और करीब 40 वर्षों तक सेना में सेवा देने के बाद 2013 में सैन्य सचिव के पद से रिटायर हुए।
अपने सैन्य करियर के दौरान उन्होंने श्रीलंका में IPKF मिशन, पंजाब, उत्तर-पूर्व, जम्मू-कश्मीर और सियाचिन जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। 2018 में उन्हें कश्मीर केंद्रीय विश्वविद्यालय का कुलाधिपति भी बनाया गया था।

21
325 views

Comment