logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

करारी थाना क्षेत्र के छीमरछा गांव निवासी 19 वर्षीय मोहम्मद फैजान रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए हैं।

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | कौशांबी से बड़ी खबर
कौशांबी जिले से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। करारी थाना क्षेत्र के छीमरछा गांव निवासी 19 वर्षीय मोहम्मद फैजान रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। फैजान इन दिनों मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के भेलखा गांव में अपनी बहन के घर रहकर मस्जिद में तरावीह पढ़ाने का कार्य कर रहे थे।

परिजनों के मुताबिक, आज सुबह वह रोज की तरह मस्जिद जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। काफी देर तक घर न लौटने पर परिवार वालों ने आसपास के इलाकों में तलाश की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।
फैजान के अचानक लापता होने से परिवार में चिंता और बेचैनी का माहौल है। मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों से भी मदद की अपील की जा रही है।

👉 अगर किसी को भी मोहम्मद फैजान के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत इस नंबर पर संपर्क करें:
📞 7880786842
कृपया इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, ताकि मोहम्मद फैजान को जल्द से जल्द खोजने में मदद मिल सके।
#BreakingNews #Kaushambi #Missing #UPPolice

15
250 views

Comment