पाली में 4 दिवसीय चेटीचंड महोत्सव को लेकर सिंधी समाज की आम बैठक आयोजित।
पाली में 4 दिवसीय चेटीचंड महोत्सव को लेकर सिंधी समाज की आम बैठक आयोजित।
पाली सिंधी समाज के इष्ट देव भगवान झूलेलाल की जयंती चेटीचंड महोत्सव को लेकर आज सिंधी कॉलोनी स्थित सिंधु भवन में पूज्य झूलेलाल मंडल अध्यक्ष देवीदास चंदनानी, सिंधी समाज सेवा समिति के अध्यक्ष राजेश पुरशवानी, पूर्व उपमहापौर ललित प्रितमानी और कोकिला नारवानी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।
मंडल प्रवक्ता जय थावानी ने बताया कि 20 मार्च को चेटीचंड का पर्व हर्षोल्लास के मनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर अलग-अलग कमेटीयो का गठन कर कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारियां सौंपी गई। शहर में रह रहे समाज बंधुओं को चेटीचंड महोत्सव के कार्यक्रमों में शामिल होने का निमंत्रण देने के लिए 19 मार्च को सुबह 9 बजे वाहन रैली निकाली जाएगी जो सिंधी कॉलोनी से पीएमटी कॉलोनी, पुराना हाउसिंग बोर्ड, नया हाउसिंग बोर्ड, रेलवे स्टेशन, अम्बेडकर सर्किल सूरज पोल, यहां से वापस गांधी मूर्ति, भैरूघाट और पानी दरवाजा होते हुए सिंधी कॉलोनी मंदिर पर आकर समाप्त होगी।
20 मार्च को चेटीचंड महोत्सव के अवसर पर सुबह 9 बजे झूलेलाल मंदिर में ध्वजारोहण, आरती और डांडिया नृत्य होगा। इसके बाद सुबह 10:30 बजे शोभायात्रा सिंधी कॉलोनी स्थित झूलेलाल मंदिर से रवाना होकर सत्यनारायण मार्ग, गोपीनाथ मंदिर, श्रीनाथजी की पोल, बादशाह झंडा, जर्दा बाजार, सर्राफा बाजार, फतेहपुरिया बाजार और पाली सेवा मंडल होते हुए लाखोटिया तालाब भैरूघाट पर विसर्जित होगी। दोपहर 1 बजे सिंधु भवन में भंडारा आयोजित किया जाएगा। शाम 7 बजे झूलेलाल मंदिर में पंजड़ा कार्यक्रम होगा, जिसके बाद रात 9:30 बजे से मंदिर प्रांगण में डांडिया नृत्य और मेला आयोजित होगा।
21 मार्च को सुबह 9 बजे सिंधु भवन में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इसके साथ ही महिलाओं और बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण समारोह होगा। इसके बाद रात 9:30 बजे तक डांडिया नृत्य का आयोजन किया जाएगा।
महोत्सव की सफलता के लिए चंद्रप्रकाश साधवानी, सुनील निहलानी, हरीश गुरनानी, नथूमल गंगवानी, राजेश बेलानी, सुरेंद्र निहालानी, दीपक आडवाणी, प्रकाश सिरवानी, राधाकिशन शिवनानी, मनोज तनवानी, निखिल गुलवानी, सुरेश परशवानी, ललित निहलानी, यजुवेंद्र खेमलानी, जितेंद्र हरचंदानी, ललित मोटवानी, दौलत तनवानी, महेश वासवानी, राम बेलानी, किशोर आडवाणी, सुनील श्यामयानी, नितिन सिरवानी, रमेश थावानी, नंद सतवानी, हेमन्त तनवानी, मनोज पारवानी,हरीश आसनानी, प्रेम लोहानी, पार्थ तनवानी, हार्दिक थावानी, वंश आडवाणी सहित महिला मातृशक्ति से कुसुम लोहानी और नीतू अमरनानी सहित कई कार्यकर्ता तैयारीयों में जुटे हैं।
रिपोर्ट -घेवरचन्द आर्य