ब्रेकिंग न्यूज़ | धनबाद
डीआरएम ऑफिस में सीबीआई का छापा, 50 हजार रिश्वत लेते वरीय विद्युत अभियंता गिरफ्तार
धनबाद : धनबाद रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार शाम बड़ा कार्रवाई करते हुए Central Bureau of Investigation (सीबीआई) की टीम ने छापेमारी कर एक वरीय विद्युत अभियंता को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियंता की पहचान संजीव कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने पहले से जाल बिछाया था। तय योजना के तहत जैसे ही अभियंता ने अपने कार्यालय कक्ष में 50 हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।
छापेमारी के दौरान सीबीआई की टीम ने अभियंता से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए हैं। इस कार्रवाई के बाद धनबाद स्थित Indian Railways के डीआरएम कार्यालय में अफरा-तफरी और हड़कंप का माहौल बन गया।
फिलहाल सीबीआई की टीम मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है और पूछताछ जारी है।