आत्महत्या करने को मजबूर अन्नदाता जो सबका पेट भरता है उसी को थाने में बिठाकर उसकी फसल की चारों ओर की चार दिवारी पुलिस की मौजूदगी में तोड़ी जाती है,
उत्तराखंड देहरादून तहसील विकास नगर , सेलाकुई के ईस्ट हाफ टाउन में भूमाफिया का तांडव: 25 साल की मेहनत पर पानी, गरीब किसान की दीवार और फसल उजाड़ दी
**देहरादून, 3 मार्च 2026:** उत्तराखंड के सेलाकुई क्षेत्र के ईस्ट हाफ टाउन में एक गरीब किसान की 25 साल पुरानी जिंदगी पर एकाएक संकट आ गया है। प्रशासन को पहले ही सूचना देने के बावजूद, कथित भूमाफिया ने जेसीबी मशीन से किसान की दीवार तोड़ दी और खड़ी फसल के पेड़ों को भी नष्ट कर दिया। किसान का आरोप है कि कोई बाहरी व्यक्ति 25 साल बाद अचानक जमीन पर अपना हक जमा रहा है, जबकि वह दशकों से इसी जमीन पर खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा है।
घटना की जानकारी देते हुए, स्थानीय किसान देवी सिंह ने बताया, "मैंने 25 साल पहले इस जमीन पर अपना पसीना बहाया है। यहां की हर क्यारी में मेरी मेहनत की कहानी बसी है। मैंने जिला प्रशासन और एस एस पी कार्यालय को लिखित शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कल रात अचानक जेसीबी लाकर भूमाफिया के गुर्गों ने दीवार गिरा दी और मेरी फसल के पेड़ तोड़ दिए। अब मेरे परिवार का क्या होगा? हमारी रोजी-रोटी यहीं से चलती है।"
देवी सिंह के अनुसार, यह जमीन उनके पूर्वजों से चली आ रही है, और उन्होंने दस्तावेजों के साथ प्रशासन को सूचित किया था। लेकिन बावजूद इसके, कथित भूमाफिया, जो कथित तौर पर किसी अन्य राज्य से आया है, ने दावा किया कि जमीन उसकी है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं, जहां बाहरी तत्व पुरानी जमीनों पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। एक ग्रामीण ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, "यह पहली बार नहीं है। भूमाफिया पैसे के बल पर प्रशासन को चुप करा देते हैं। गरीब किसानों का कोई सुनने वाला नहीं।"क्योंकि पुलिस की मौजूदगी में फसल के चारों ओर सीमेंट के खंभे गाडकर चारदीवारी की हुई थी और 2 फुट दीवार उठाकर भी चार दिवारी की गई थी जिसे तोड़ दिया गया, यहां तक की पुलिस ने किस को थाने बुलाकर बिठा कर रखा और पीछे उसकी सारी दीवार तुडवा दी आखिर भूमाफिया ने ऐसा कौन सा नशा घोल दिया है पुलिस की आंखों में जो उसको गरीब किसान की मजबूरी नहीं दिखाई देती लेकिन जिला प्रशासन को सूचना करने के बाद
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।