logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

टेल्को स्थित विजया गार्डन क्लब हाउस में कल स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर

जमशेदपुर:
दिनांक 07 मार्च 2026 को विजया गार्डन क्लब हाउस, प्रथम तल, टेल्को में सुबह 08:00 बजे से 11:00 बजे तक स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इस जनहितकारी कार्यक्रम में मिस सुनीता युगल, ऋतु सिन्हा, विजयप्रभा, बीना झा सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है। आयोजन का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
आयोजकों ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाएं और रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दें।

रिपोर्ट: आनंद किशोर
स्थान: विजया गार्डन क्लब हाउस, टेल्को, जमशेदपुर

18
1225 views

Comment