logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

टिहरी लेक फेस्टिवल का भव्य आगाज, सीएम धामी ने किया उद्घाटन


टिहरी/उत्तराखंड:
हिमालय की खूबसूरत वादियों के बीच स्थित टिहरी झील एक बार फिर सुर्खियों में है। यहां आयोजित टिहरी लेक फेस्टिवल का शानदार शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।
टिहरी झील के किनारे आयोजित इस महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ एडवेंचर स्पोर्ट्स, लोक कला और पर्यटन गतिविधियों की भी झलक देखने को मिली। दूर-दूर से पहुंचे पर्यटक और स्थानीय लोग इस आयोजन का हिस्सा बने और कार्यक्रम का आनंद लिया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि टिहरी झील आने वाले समय में देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में एडवेंचर स्पोर्ट्स और पर्यटन का प्रमुख केंद्र बन सकती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने के लिए लगातार काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन प्रदेश की संस्कृति, परंपरा और पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेंगे।

रिपोर्ट: SAURABH BHANDARI
न्यूज: AIMA MEDIA – जन जन की आवाज

7
226 views

Comment