logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कटनी। पुलिस लाइन में होली के अवसर पर पुलिस विभाग एवं पत्रकारों का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया I

पत्रकार–पुलिस का होली मिलन समारोह आयोजित

कटनी। होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में जिला पुलिस कटनी द्वारा पत्रकार–पुलिस होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ जिले के पत्रकार बंधु भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा एवं कलेक्टर आशीष तिवारी ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता का पर्व है, जो समाज में भाईचारे को मजबूत करता है।

कार्यक्रम में सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। होली मिलन समारोह में आपसी सौहार्द, भाईचारे और सहयोग की भावना के साथ पुलिस और पत्रकारों ने पर्व की खुशियां साझा कीं।

इस दौरान अनौपचारिक वातावरण में पुलिस और पत्रकारों के बीच संवाद भी हुआ तथा सभी ने जिले में शांति और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, जवानों तथा पत्रकारों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश दिया। इस दौरान सभी ने मिलकर होली के पर्व को उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया।

6
964 views

Comment