logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डॉ सुबोध गर्ग काव्य प्रतिभा सम्मान का आयोजन हुआ -- अ.भा. सहित्यलोक के तत्वाधान में हुआ पुस्तक विमोचन

मेरठ - हिंदी को सहेज कर उसे सशक्त और समृद्ध बनाने के उद्देश्य से अ.भा. साहित्यालोक के तत्वाधान में आयोजित सातवें "डॉ.सुबोध गर्ग काव्य प्रतिभा सम्मान" का फिनाले "महाराजा अग्रसेन भवन" दिल्ली रोड मेरठ पर क्रांति कवि सौरभ जैन "सुमन" की अध्यक्षता एवं हास्य एवं व्यंग के प्रतिष्ठित कवि डॉ. प्रतीक गुप्ता के संचालन में चयनित 10 प्रतिभागियों ने "राष्ट्र वंदन" विषय पर अपनी काव्य प्रतिभा को प्रदर्शित किया निर्णायक मंडल की डॉ.आशा त्यागी एवं सरोज दुबे ने प्रतिभाओं का मूल्यांकन करते हुए कु. ,,,,,,, ,,,,,,को काव्य सम्मान से सम्मानित किया , समारोह का शुभारंभ महापौर श्री हरिकांत अहलूवालिया ने दीप प्रज्ज्वलित करते हुए कहा कि हिंदी हमारी संपर्क भाषा है जिसके बिना हम विश्व गुरु नहीं बन पाएंगे,इस अवसर डॉ सुबोध गर्ग की नवीनतम कृति "नारी स्वरोजगार के विकल्प" का भा वि प के प्रांतीय अध्यक्ष सरल ने करते हुए हिंदी के प्रति ऐसे आयोजनों के लिए अपनी शुभकामनाएं दी, डॉ सुबोध अपने उद्बोधन में हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए उद्देश्य से हम हमेशा गतिशील रहेंगे उन्होंने हिंदी में हस्ताक्षर कर हिंदी को समर्थन देने का भी आग्रह किया, क्रांति कवि सुमन ने आज के सम्मान धारक को 22 मार्च को होने वाले विराट कवि सम्मेलन के लिए आमंत्रण दिया, आईएमटी के चेयरमैन योगेश जी मोहन गुप्ता ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर उनका सम्मान किया,समारोह के समन्वयक राधे श्याम गुप्ता ने सभी का आभार प्रकट किया, कार्यक्रम को सफल बनाने में सर्व श्री प्रमोद कुमार गुप्ता, ई एस पी गोयल,विनीत मित्तल, विनय नॉक, डॉ एस के अग्रवाल,उमेश कुमार,सुरेश चंद,यश पाल सिंह,विकाश गुप्ता,नितिन गोयल, यश गोयल दिव्यांश टण्डन सुल्तान सिंह व अलका गुप्ता भारती क्षमा गुप्ता आदि उपस्थित रहे

37
2291 views

Comment