logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वोटर कार्ड डाउनलोड करे

अगर आपने Form 6 भरते समय अपना मोबाइल नंबर सही दर्ज किया था और आपका EPIC नंबर जारी हो चुका है, तो आप अपना डिजिटल वोटर आईडी (e-EPIC) आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको Election Commission of India की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें। यदि आपका मोबाइल नंबर सिस्टम में अपडेट है और आपका EPIC नंबर बन चुका है, तो आप तुरंत अपना e-EPIC डाउनलोड कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि आप इसे जरूरत पड़ने पर कई बार डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रखें कि PVC वोटर कार्ड डाक के माध्यम से आने में थोड़ा समय लग सकता है। इसलिए इंतजार करने के बजाय अभी अपना डिजिटल EPIC डाउनलोड कर लेना ज्यादा आसान और सुविधाजनक रहेगा। आवश्यकता होने पर इसका प्रिंट आउट भी मान्य होता है। जिस किसी का भी Form 6 का EPIC तैयार हो गया है, वह आज ही अपना स्टेटस चेक करके e-EPIC डाउनलोड कर ले 😊।

1
0 views

Comment