logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

होली के इस पावन अवसर पर पत्रकार रक्षक एकता सुरक्षा संघ के कार्यालय पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।


मैनपुरी। बैठक में उपस्थित सभी राष्ट्रीय कार्यकारिणी पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी में श्री ब्रजकिशोर मिश्रा जी के अनुभव, समाज सेवा के प्रति समर्पण एवं उनकी कार्यक्षमता को देखते हुए उन्हें संगठन का जिला अध्यक्ष (मैनपुरी) पद एवं जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के जनपद इटावा से मोहम्मद दिलशाद को भी संगठन का जिला अध्यक्ष (इटावा) नियुक्त किया गया।

संगठन के सभी पदाधिकारियों ने दोनों नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी तथा पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक जागरूकता के कार्यों को नई दिशा प्राप्त होगी।

बैठक के दौरान संगठन के विस्तार, जन-जागरूकता अभियानों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा की गई और सभी पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

सचिन यादव उर्फ सचिन आज़ाद राष्ट्रीय अध्यक्ष
पत्रकार रक्षक एकता सुरक्षा संघ

मीडिया रिपोर्ट - पंकज गुप्ता

12
377 views

Comment