छलड़ी पर अल्मोड़ा में रंगों की धूम, घर-घर जाकर गाई गई होली
#upendrasingh
Almora जिले में छलड़ी के अवसर पर लोगों ने पूरे उत्साह और उल्लास के साथ रंगों की होली खेली। सुबह से ही नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में लोग घरों से बाहर निकल आए और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। जगह-जगह होली गायन और पारंपरिक लोकगीतों की गूंज सुनाई दी।
बुधवार को सुबह से ही नगर के विभिन्न मोहल्लों में होल्यारों की टोलियां ढोलक और मंजीरे के साथ घर-घर पहुंचीं। होल्यारों ने लोगों के माथे पर टीका लगाकर उन्हें होली की बधाई दी। इस दौरान होल्यारों की टोलियां नाचते-गाते हुए पारंपरिक होली गीत गाती रहीं।
होल्यारों ने “हो-हो होलक रे, आज का बसंत कैका घरा, उनर पूत परिवार, जीवो लाख सौ बरसा, बरस दिवाली बरसै फाग जो नर जीवे खेले आज” और “रंग की गागर सिर पै धरे आज कन्हैया रंग भरे” जैसे पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति दी। इन गीतों के साथ पूरे क्षेत्र में होली का उत्साह देखने को मिला।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी होली का उत्सव पूरे पारंपरिक अंदाज में मनाया गया। गांवों में होल्यारों की टोली घर-घर पहुंची और लोगों के साथ होली गीत गाकर पर्व की खुशियां साझा कीं। “आज की होली न्है गे छ, अब फागुन ऊलो कै गे छ” जैसे गीत गाकर लोगों ने फागुन के इस रंगीन पर्व को विदाई दी।
लोगों ने एक-दूसरे को टीका लगाकर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके साथ ही होली पर्व का औपचारिक समापन हो गया।
इससे पहले क्षेत्र में विधि-विधान के साथ होलिका दहन भी किया गया था। वहीं होल्यारों के स्वागत के लिए कई स्थानों पर लोगों ने आलू, छोले, हलवा सहित विभिन्न पारंपरिक पकवान भी बनाए थे और आने वाले मेहमानों को प्रेमपूर्वक खिलाए। इससे पूरे जिले में होली का उल्लास और भी बढ़