logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बकाया पैसा मांगने पर दबंगों की धमकी, थाने में भी नहीं मिली सुनवाई — पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

बकाया पैसा मांगने पर दबंगों की धमकी, थाने में भी नहीं मिली सुनवाई — पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
मिर्जापुर जनपद के हलिया थाना क्षेत्र के अहुंगी कला गांव में बकाया पैसा मांगना एक महिला के लिए मुसीबत बन गया। पीड़िता का आरोप है कि पैसा मांगने पर गांव के दबंग उसे लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और उसका पीछा भी कर रहे हैं।
पीड़िता के अनुसार जब वह शिकायत लेकर हलिया थाने पहुंची तो वहां भी उसे न्याय नहीं मिला। आरोप है कि थाने पर तैनात कांस्टेबल लालचंद और दरोगा चरण सिंह यादव ने उसकी बात सुनने के बजाय उसके साथ गाली-गलौज किया और थाने से भगा दिया।
महिला का कहना है कि पुलिस दबंगों का पक्ष लेकर उसके साथ दुर्व्यवहार कर रही है, जिससे वह काफी डरी और परेशान है।
थाने पर सुनवाई न होने से निराश पीड़िता ने अब पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर से न्याय की गुहार लगाई है और दबंगों के साथ-साथ आरोपित पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उसके साथ कोई भी बड़ी घटना हो सकती है।
– अनिल कुमार, पत्रकार

9
8 views

Comment