हेडलाइन: कलनुआ गांव में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, पहले दिन भागवत माहात्म्य का हुआ वर्णन
भदोही। भदोही जनपद के डीघ क्षेत्र के जंगीगंज स्थित कलनुआ गांव में आज आचार्य व्यास जी महाराज राघवेंद्र प्रपन्नाचार्य के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के पहले दिन आचार्य जी ने श्रीमद् भागवत के माहात्म्य का विस्तृत वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को कथा श्रवण के महत्व के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का श्रद्धा और भक्ति के साथ श्रवण करने से मनुष्य के जीवन के पाप नष्ट हो जाते हैं तथा भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की प्राप्ति होती है। कथा के माध्यम से भगवान की महिमा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।
कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने श्रद्धा व भक्ति भाव के साथ कथा का श्रवण किया। इस अवसर पर गांव के गणमान्य लोग तथा क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिससे पूरे क्षेत्र का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो