logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

देश को दूसरों के फैसले का मोहताज करने वाले मोदी को देश कभी माफ नहीं करेगाः संदीप सैनी

देश को दूसरों के फैसले का मोहताज करने वाले मोदी को देश कभी माफ नहीं करेगाः संदीप सैनी

-कहा, रुस से तेल खरीदने को लेकर अमेरिका की स्वीकृति से देश की छवि को पहुंची ठीस

होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गलत नीतियों के चलते आज विश्व में देश की छवि को जो ठेस पहुंची है, उसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। क्योंकि, एक विशाल देश और महान लोकतंत्रिक शक्ति होने के बावजूद भी आज हमें रशिया से तेल लेने के लिए अमेरिका की इजाजत लेनी पड़ रही है और अमेरिका हमें आज्ञा दे रहा है। जोकि बेहद शर्म की बात है। यह बात बैंकफिंको चेयरमैन संदीप सैनी ने आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में कही। उन्होंने कहा कि क्या आज हमारी स्थित यह हो गई है कि हमें किसी काम के लिए अमेरिका की इजाजत लेनी पड़ेगी। यह स्थित तो युद्ध में हारने की स्थित से भी बदतर है। जिसने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है। श्री सैनी ने कहा कि केन्द्र की गलत विदेश नीतियों और कमजोर इच्छा शक्ति के कारण आज देश का यह हाल हो चुका है कि हमें अपने फैसले अमेरिका से पूछ कर लेने पड़ रहे हैं। देश को दूसरों के फैसलों का मोहताज करने वाले मोदी को देश कभी माफ नहीं करेगा।

3
201 views

Comment