logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मालेगांव की बेटी ने बढ़ाया मान, UPSC 2025 में इफरा शम्स अंसारी ने हासिल की ऑल इंडिया 24वीं रैंक


मालेगांव: संवादाता

नासिक जिले के मालेगांव की बेटी इफरा शम्स अंसारी ने केंद्रीय लोक सेवा आयोग (UPSC) 2025 की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इफरा ने देशभर में 24वीं रैंक (AIR 24) प्राप्त की है, जिसे एक ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है।
इफरा इस वर्ष सफल हुई मुस्लिम महिला उम्मीदवारों में देशभर में शीर्ष स्थान पर रही हैं। उनकी इस उपलब्धि से मालेगांव ही नहीं बल्कि पूरे महाराष्ट्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
मालेगांव की रहने वाली इफरा शम्स अंसारी ने बेंगलुरु के नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (NLSIU) से पढ़ाई की है। कानून की पृष्ठभूमि होने के कारण उन्हें राज्यव्यवस्था (Polity) और नैतिकता (Ethics) जैसे विषयों में विशेष पकड़ मिली, जिसका लाभ उन्हें UPSC परीक्षा में मिला।
इफरा ने जामिया मिलिया इस्लामिया की रेजिडेंशियल कोचिंग अकादमी (RCA) से भी तैयारी की थी। अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के दम पर उन्होंने यह बड़ी सफलता हासिल की है।
UPSC 2025 के परिणामों में कुल 958 उम्मीदवार सफल हुए हैं, जिनमें देशभर से 53 मुस्लिम उम्मीदवार शामिल हैं। इनमें 13 मुस्लिम लड़कियां भी हैं, जो समाज में बढ़ते शैक्षणिक जागरूकता और महिलाओं की भागीदारी का सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
इफरा शम्स अंसारी की इस उपलब्धि को युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है। उनके इस शानदार प्रदर्शन पर उन्हें हर ओर से बधाइयां दी जा रही हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की जा रही है।

103
4135 views

Comment