logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नाली बनी लेकिन सफाई नहीं – सड़क पर बह रहा गंदा पानी, बीमारी के खतरे से जूझ रहे नेवड़िया के ग्रामीण खबर:


नाली बनी लेकिन सफाई नहीं – सड़क पर बह रहा गंदा पानी, बीमारी के खतरे से जूझ रहे नेवड़िया के ग्रामीण
खबर:
मड़िहान–संतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नेवड़िया में लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। गांव में सरकारी नाली तो बनाई गई है, लेकिन उसकी नियमित सफाई और देखरेख न होने के कारण नाले का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई महीनों से नाली का पानी सड़क पर फैल रहा है, जिससे पूरे इलाके में दुर्गन्ध फैल गई है और बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। सड़क पर गंदा पानी जमा रहने से राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्राम प्रधान पुष्पा सिंह के कार्यकाल में यह समस्या लगातार बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई अधिकारी या जिम्मेदार व्यक्ति मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान नहीं कर पाया है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नाली की सफाई कराकर पानी की निकासी की व्यवस्था कराई जाए, ताकि लोगों को गंदगी और बीमारी के खतरे से राहत मिल सके।
– अनिल कुमार, पत्रकार

30
252 views

Comment