logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

UPSC 2025 में बलिया की मोनिका ने आल इंडिया में हासिल की 16वीं रैंक

बलिया। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 2025 में उप्र के बलिया जनपद की मोनिका श्रीवास्तव ने आल इंडिया में 16वीं रैंक हासिल कर परिवार सहित जनपद को गौरवान्वित किया है। यह सफलता उनके वर्षों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है।
मोनिका श्रीवास्तव मूलरूप से उप्र के बलिया जनपद की खरसरा की रहने वाली है। मोनिका श्रीवास्तव ने प्रारंभिक शिक्षा से लेकर हाई स्कूल व इंटरमीडिएट बिहार के औरंगाबाद से की है। इसके बाद उच्च शिक्षा आईआईटी गुवाहाटी के कंप्यूटर साइंस विभाग से प्राप्त की। तकनीकी पृष्ठभूमि के बावजूद उन्होंने देश सेवा के उद्देश्य से सिविल सेवा को अपना लक्ष्य बनाया और निरंतर तैयारी जारी रखी। इससे पहले भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। वर्ष 2021 में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा उत्तीर्ण कर उन्होंने असिस्टेंट टैक्स ऑफिसर के पद पर चयन प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी जारी रखी और वर्ष 2023 में UPSC में 455वीं रैंक हासिल की। उन्होंने अपने लक्ष्य को और ऊंचा रखते हुए लगातार प्रयास किया और UPSC 2025 में 16वीं रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा और दृढ़ निश्चय का परिचय दिया।मोनिका श्रीवास्तव इंजीनियर ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव व भारती श्रीवास्तव की पुत्री एवं उमेश चंद्र श्रीवास्तव (उप प्रधानाचार्य) की पौत्री हैं। उनका मूल निवास खरसरा, जनपद बलिया (उत्तर प्रदेश) है। मोनिका की इस उपलब्धि ने युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। परिवारजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उनकी इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मोनिका ने बताया कि कड़ी मेहनत, समर्पण और सकारात्मक सोच के साथ अगर पढ़ाई करे तो किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

0
0 views

Comment