logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रामनवमी व ईद को लेकर विंढमगंज थाने में शांति समिति की बैठक


इंस्पेक्टर शिवकुमार सिंह बोले – पूर्व की भांति सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाए जाएं सभी पर्व, असामाजिक तत्वों पर रहेगी कड़ी नजर
विंढमगंज, सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_
आगामी रामनवमी और ईद पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को विंढमगंज थाने पर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व थाना प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार सिंह ने किया, जिसमें दोनों समुदायों के लोगों ने भाग लेकर आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ पर्व मनाने का संकल्प लिया।
बैठक के दौरान इंस्पेक्टर शिवकुमार सिंह ने शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि पूर्व की भांति सभी त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में मनाए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार का नया प्रचलन या परंपरा शुरू नहीं की जाएगी और यदि कोई व्यक्ति माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि ईद के दिन मस्जिदों में होने वाली नमाज के दौरान तथा रामनवमी के अवसर पर निकलने वाले जुलूस के समय पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगा। साथ ही आयोजन समितियों के सदस्य भी व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करेंगे और पूरे कार्यक्रम पर नजर रखेंगे।
इंस्पेक्टर ने दोनों समुदायों के लोगों से अपील की कि वे आपसी भाईचारे और शांति के साथ पर्व मनाएं तथा किसी भी अफवाह या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुरेंद्र पासवान, मनोज कुमार, उदय पाल, शिवकुमार, इश्तियाक अहमद, मुमताज अहमद, नसीम अहमद, प्रेम कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

68
1582 views

Comment