logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कवाई क्षेत्र में ग्रामीणों ने अडानी परियोजना के विरोध में चलाया हस्ताक्षर अभियान


बारां जिले के कवाई क्षेत्र में ग्रामीणों ने पर्यावरण और स्वास्थ्य से जुड़ी चिंताओं को लेकर अडानी परियोजना के खिलाफ विरोध जताते हुए हस्ताक्षर अभियान चलाया। ग्रामीणों का कहना है कि Adani Group के थर्मल पावर प्लांट से आसपास के गांवों में प्रदूषण बड़ रहा है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य और खेती पर असर पड़ रहा है।
क्षेत्र के कई ग्रामीण हनिहेड़ा में एक स्थान पर एकत्र हुए इस वक्त रुद्र प्रताप सिंह भकरावदा, तरुण मीणा, जुगल नागर, रामस्वरूप गुजर दिलखुश कई ग्रामीण उपस्थित रहे और “स्वच्छ हवा, स्वस्थ जीवन और प्रदूषण मुक्त भविष्य” की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया। ग्रामीणों ने कहा कि परियोजना से प्रभावित गांवों की पूरी जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए और स्थानीय लोगों की सहमति के बिना किसी प्रकार का विस्तार कार्य नहीं किया जाना चाहिए।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि पर्यावरणीय नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए तथा आसपास के गांवों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी जाए। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और उन्होंने अपने हस्ताक्षर कर विरोध दर्ज कराया।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

लोगो ने कहा कि अब ये अभियान हर गाँव मे चलेगा

15
669 views

Comment