logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बेगूं में ठंडे मटकी जल की प्याऊ का शुभारंभ, राहगीरों व पशुओं के लिए सराहनीय पहल

बेगूं नगर के व्यस्ततम अहिंसा सर्किल पर महावीर इंटरनेशनल अहिंसा वीरा केंद्र, बेगूं द्वारा राहगीरों और जरूरतमंदों के लिए ठंडे मटकी जल की प्याऊ प्रारंभ की गई। बढ़ती गर्मी को देखते हुए शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य आमजन को शुद्ध और ठंडा पानी उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम का शुभारंभ निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष सचिन जी तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजस्थान की महासचिव एवं महिला कांग्रेस कमेटी राजस्थान की पदाधिकारी श्रीमती रंजना जी लाड के करकमलों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल शाखा बेगूं के संरक्षक वीर अशोक पाटनी, अध्यक्ष वीर दिनेश पीतलिया, कोषाध्यक्ष वीर प्रेरक सुराणा, मीडिया प्रभारी वीर लोकेश भटेवरा, वीर विनोद पगारिया, समाजसेवी लादू सिंह आचलिया, नवनीत पगारिया सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।
महावीर इंटरनेशनल अहिंसा वीरा केंद्र की चेयरपर्सन वीरा किरण पगारिया, सचिव वीरा राधा मंत्री, वीरा दीपिका आचलिया, वीरा रिंकू जैन, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन राजकुमारी पगारिया और सोमा बाकलीवाल सहित अनेक महिलाओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
उद्घाटन के बाद उपस्थित लोगों को गुड़-धनिया का प्रसाद वितरित किया गया। साथ ही प्याऊ पर सेवा देने वाली महिला का ऊपरना ओढ़ाकर और नेग देकर सम्मान किया गया।
इसके साथ ही अहिंसा वीरा केंद्र द्वारा अहिंसा सर्किल पर पशुधन के लिए बनी पानी की टंकी, जो काफी समय से बंद पड़ी थी, उसकी साफ-सफाई करवा कर पुनः पानी भरवाया गया और पशुओं के लिए पीने के पानी की व्यवस्था भी सुचारू रूप से शुरू कराई गई।
गर्मी के मौसम में राहगीरों और पशुओं के लिए की गई यह पहल नगरवासियों द्वारा सराहनीय बताई जा रही है।

8
560 views

Comment