रेकी ऊर्जा उपचार से मिल रहा लोगों को लाभ : भास्कर गिरि
धोरैया (बांका) : आधुनिक जीवनशैली में बढ़ती मानसिक तनाव और विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के बीच वैकल्पिक उपचार पद्धतियों की ओर लोगों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। इसी कड़ी में दिव्य ऊर्जा उपचार एवं अनुसंधान केंद्र के माध्यम से मास्टर एनर्जी हीलर एवं स्पिरिचुअल कंसलटेंट भास्कर गिरि लोगों को रेकी ऊर्जा उपचार के बारे में जागरूक कर रहे हैं।
भास्कर गिरि ने बताया कि रेकी एक प्राचीन जापानी ऊर्जा चिकित्सा पद्धति है, जिसके माध्यम से शरीर की प्राकृतिक ऊर्जा को संतुलित कर मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक समस्याओं में राहत दिलाने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि रेकी उपचार की खासियत यह है कि इसमें बिना दवाई, बिना चीर-फाड़ और बिना किसी साइड इफेक्ट के ऊर्जा के माध्यम से उपचार किया जाता है।
उन्होंने बताया कि रेकी थेरेपी के जरिए तनाव, अनिद्रा, मानसिक अशांति, नकारात्मक ऊर्जा तथा कई प्रकार की शारीरिक परेशानियों में लोगों को लाभ मिल रहा है। यह उपचार शरीर और मन को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान कर व्यक्ति के जीवन में संतुलन और शांति लाने में सहायक होता है।
भास्कर गिरि ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक उनके द्वारा 3000 से अधिक लोगों का सफल ऊर्जा उपचार किया जा चुका है, जिससे कई लोगों को मानसिक शांति और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को प्राकृतिक और ऊर्जा आधारित उपचार पद्धति के प्रति जागरूक करना है।
दिव्य ऊर्जा उपचार एवं अनुसंधान केंद्र के माध्यम से लोगों को रेकी, ऊर्जा उपचार तथा आध्यात्मिक परामर्श की सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।