मीरजापुर पुलिस का गौरव बढ़ाने वाली महिला सिपाही सम्मानित
🏅 मीरजापुर पुलिस का गौरव बढ़ाने वाली महिला सिपाही सम्मानित
मीरजापुर:
आज दिनांक 06 मार्च 2026 को पुलिस कार्यालय मीरजापुर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक द्वारा महिला आरक्षी जया श्रीवास्तव को ऑल इंडिया पुलिस प्रतियोगिता के सेपक टकरा गेम में कांस्य पदक प्राप्त करने तथा आरक्षी से मुख्य आरक्षी पद पर पदोन्नति मिलने के उपलक्ष्य में पद प्रतीक चिह्न लगाकर सम्मानित किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि मीरजापुर पुलिस के लिए गर्व की बात है और अन्य पुलिस कर्मियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने महिला मुख्य आरक्षी जया श्रीवास्तव को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
— AIMA मीडिया | जन-जन की आवाज 📢