logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

धोरैया प्रखंड के फुंसियां रोड किनारे नए नर्सिंग होम का उद्घाटन, क्षेत्र में खुशी की लहर

संवाददाता । अंग संदेश ।

बांका:
बिहार के बांका जिला अंतर्गत धोरैया प्रखंड के फुंसियां रोड किनारे एक नए नर्सिंग होम का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस नर्सिंग होम का उद्घाटन डॉक्टर पी. के. यादव के पिता सत्यनारायण यादव एवं माता मीना देवी के द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित लोगों ने इस पहल को क्षेत्र के लिए एक सराहनीय कदम बताया।
उद्घाटन समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली और सभी ने नर्सिंग होम के शुभारंभ पर खुशी जाहिर की। लोगों का कहना था कि इस नर्सिंग होम के शुरू होने से धोरैया प्रखंड एवं आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों को बेहतर और सुलभ चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। इससे मरीजों को इलाज के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
इस मौके पर डॉ. अर्चना कुमारी, डॉ. सतीश, डॉ. अनिल यादव, डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. अजय कुमार यादव सहित कई चिकित्सक मौजूद रहे। वहीं जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों में राकेश कुमार (सरपंच, गचिया बसबिट्टा), जितेंद्र कुमार पांडे, उमाकांत दुबे, अमरेंद्र कुमार (मुखिया), विपिन ठाकुर, सुबोध कुमार सोनी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मौजूद अतिथियों ने नर्सिंग होम के संचालक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस संस्थान के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द और शुभकामनाओं के साथ संपन्न हुआ।

रिपोर्टर ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन जन-जन की
आवाज।
जय हिंद जय🇳🇪

6
1414 views

Comment