logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वकीलों के समर्थन के बाद स्टाइपेंड का मुद्दा हाई कोर्ट में पहुंचा

ग्वालियर — युवा अधिवक्ताओं को न्यूनतम मासिक स्टाइपेंड की व्यवस्था को लेकर जनहित याचिका मध्यप्रदेश हाई कोर्ट में दायर की गई है। यह याचिका यंग एडवोकेट्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से प्रस्तुत की गई है, जिस पर सोमवार को सुनवाई प्रस्तावित है।
जनहित याचिका एसोसिएशन के सचिव मानवर्धन सिंह तोमर द्वारा दायर की गई है। वहीं इस मामले में याचिकाकर्ता की ओर से एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट राकेश सिंह भदौरिया अधिवक्ता के रूप में पैरवी करेंगे।
एसोसिएशन के अनुसार इससे पहले भी युवा अधिवक्ताओं के स्टाइपेंड का मुद्दा राज्य सरकार के समक्ष उठाया जा चुका है। इस संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को एक ज्ञापन भी सौंपा गया था, जिसमें प्रदेशभर के 12 हजार से अधिक अधिवक्ताओं ने समर्थन दिया था।
बावजूद इसके अब तक इस विषय पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, जिसके चलते अब यह मामला न्यायालय के समक्ष लाया गया

5
265 views

Comment