logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जहाजपुर सदर बाजार में नई जल पाइपलाइन बदहाल, 10 दिन से नहीं आया पानी


जहाजपुर। कस्बे के सदर बाजार क्षेत्र में हाल ही में डाली गई नई जल पाइपलाइन बदहाल स्थिति में है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पिछले 10 दिनों से अधिक समय से उनके घरों में पानी की सप्लाई नहीं हो रही है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि पानी की समस्या को लेकर कई बार जलदाय विभाग में शिकायत भी की गई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। पानी नहीं आने से लोगों को पीने के पानी सहित रोजमर्रा के कामों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि जल्द से जल्द पाइपलाइन की मरम्मत कर पानी की नियमित सप्लाई शुरू की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। वहीं लोगों ने प्रशासन और जलदाय विभाग से इस समस्या पर तुरंत ध्यान देने की मांग की है।
– एजाज मोहम्मद

15
897 views

Comment