क्रूरता का अंत: पत्नी की हत्या के बाद पति ने दी जान कमरे में फंदे से लटका मिला शव
बृजमनगंज, महाराजगंज
जनपद महाराजगंज के थाना क्षेत्र बृजमनगंज स्थित सौरहा खास में बृहस्पतिवार को पारिवारिक विवाद को लेकर नाराज पति द्वारा पत्नी पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या करने के मामला प्रकाश में आया। हत्या कर आरोपी पति फरार हो गया था पुलिस उसे तलाश कर रही थी घटना के 24 घंटे बाद शुक्रवार को दोपहर में आरोपी पति मुर्तुजा का शव घर में पंखे से लटका मिला।
घटना का पता तब चला जब ससुराल के कुछ लोग बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सौरहा में शुक्रवार की दोपहर एक बजे पंहुचे। आरोपी पति के ससुराल के कुछ लोग जब वहां दरवाजे पर पहुंचे तो वह बंद था।उसमें एक लड़का दरवाजा खोल कर अंदर गया तो देखा कि मुर्तुजा शव फंदे से लटक रहा है। मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। ग्रामीण इकट्ठा हो गए। जिसके बाद बृजमनगंज पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि घटना स्थल पर पहुंच कर शव को उतरवाया गया। जिसे महराजगंज पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। साथ ही घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच कराई जा रही है। घटना के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी फरेंदा अनिरुद्ध ने घटना स्थल का मुआयना कर पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।