logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सुपौल जिला के बसंतपुर प्रखंड अंतर्गत रतनपुर स्थित किशन कन्हैया पेट्रोलियम पर आम लोगों

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | सुपौल, बिहार
सुपौल जिला के बसंतपुर प्रखंड अंतर्गत रतनपुर स्थित किशन कन्हैया पेट्रोलियम पर आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पेट्रोल पंप पर ग्राहकों को उनकी जरूरत के अनुसार पेट्रोल और डीजल नहीं दिया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि पंप कर्मी लोगों से कह रहे हैं कि अगर पेट्रोल लेना है तो सिर्फ ₹50 या ₹100 का ही मिलेगा। इससे अधिक या अलग मात्रा में पेट्रोल देने से मना किया जा रहा है। इस वजह से आम जनता को काफी दिक्कतें हो रही हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्राहकों को उनकी जरूरत के अनुसार पेट्रोल-डीजल मिलना चाहिए। अगर किसी प्रकार की आपूर्ति समस्या है तो इसकी जानकारी स्पष्ट रूप से दी जानी चाहिए।
जनता ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।
📍 स्थान: रतनपुर, बसंतपुर प्रखंड, जिला सुपौल (बिहार)
🎤 रिपोर्ट: राजकुमार मेहता

0
0 views

Comment