logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

14वीं ऑल इंडिया पुलिस आर्चरी चैंपियनशिप में इंस्पेक्टर श्रेय भारद्वाज बने ओवरऑल चैंपियन, 7 पदक किए अपने नाम

जमशेदपुर: छत्तीसगढ़ के दुर्ग-भिलाई स्थित छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स प्रथम वाहिनी परिसर में 23 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक आयोजित 14वीं ऑल इंडिया पुलिस आर्चरी चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश पुलिस के इंस्पेक्टर श्रेय भारद्वाज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
प्रतियोगिता में इंस्पेक्टर श्रेय भारद्वाज ने कुल 7 पदक अपने नाम किए, जिसमें 2 स्वर्ण, 4 रजत और 1 कांस्य पदक शामिल हैं। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन ने उन्हें प्रतियोगिता का ओवरऑल चैंपियन बना दिया।
इंस्पेक्टर श्रेय भारद्वाज जमशेदपुर की प्रतिष्ठित टाटा आर्चरी एकेडमी के पूर्व कैडेट रह चुके हैं। वर्तमान में वे साईं एनसीओई कोलकाता में कोच रूपेश सिंह के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास कर रहे हैं। उनकी मेहनत और कोच के मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में शानदार सफलता हासिल की।
प्रतियोगिता के दौरान श्रेय भारद्वाज ने 30 मीटर इवेंट में भी नया कीर्तिमान स्थापित किया। उन्होंने अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए 360 में 356 के स्कोर को पीछे छोड़ते हुए 360 में 357 अंक हासिल कर नया ऑल इंडिया पुलिस रिकॉर्ड बना दिया।
उनकी इस उपलब्धि से खेल जगत के साथ-साथ पुलिस विभाग में भी खुशी की लहर है। खेल प्रेमियों और आर्चरी से जुड़े लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इस उपलब्धि को प्रेरणादायक बताया है।

19
1632 views

Comment