ग्राम बुधवारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने शुक्रवार को चांवरपाठा विकासखंड अंतर्गत ग्राम बुधवारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में बच्चों को दिए जाने वाले पोषण आहार, दर्ज बच्चों की संख्या तथा उनकी उपस्थिति के संबंध में जानकारी ली।
निरीक्षण के समय आंगनबाड़ी केंद्र में 15 बच्चे दर्ज पाए गए, जबकि मौके पर केवल 6 बच्चे ही उपस्थित थे। इसके बावजूद उपस्थिति रजिस्टर में सभी 15 बच्चों की उपस्थिति दर्ज की गई थी। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि कार्य पूरी जिम्मेदारी के साथ किया जाए तथा वास्तविक उपस्थिति ही दर्ज की जाए। साथ ही बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए।
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान पाया कि पोषण ट्रेकिंग एप अद्यतन नहीं था तथा पंजी संधारण में भी अनियमितताएं थीं। दर्ज संख्या की तुलना में कम बच्चे उपस्थित पाए जाने पर उन्होंने संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।