logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बृजमनगंज:रास्ते पर कब्जे से परेशान ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

महराजगंज (बृजमनगंज): विकास खण्ड बृजमनगंज के ग्राम पंचायत हरैया मौलाही के ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय का रास्ता अवरुद्ध होने और खेल के मैदान पर अवैध कब्जे को लेकर उपजिलाधिकारी फरेन्दा को पत्र सौंपा ।​ग्रामीणों का कहना है कि प्राथमिक विद्यालय हरैया मौलाही के लिए कोई स्थायी रास्ता नहीं है। वर्षों से बच्चे और शिक्षक निजी भूमि से होकर स्कूल जाते थे, जिसे अब बंद किया जा रहा है। इससे छात्रों और शिक्षकों को आवागमन में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रास्ता रोकने वालों ने ही गांव के खेल के मैदान पर भी कब्जा कर रखा है। अमित विश्वकर्मा, भानू, ब्रह्मदेव, अर्जुन प्रसाद, अश्विनी राहुल, राज ने ज्ञापन के माध्यम से समस्या का हल निकालने की मांग की l

122
3226 views

Comment