logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तैलिक साहू समाज का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।


📍 जालौन उत्तर प्रदेश

आज दिनांक 06/03/2026 को मां कर्मा बाई राम जानकी मंदिर कोंच चौराह जालौन में तैलिक साहू समाज का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।

उक्त कार्यक्रम में सभी उपस्थित स्वजातीय बंधुओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

साथ ही आपस में प्रेम व्यौहार रखने तथा सामाजिक सौहार्द स्थापित करने के साथ समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने का संकल्प लिया।

दिनांक 15 मार्च 2026 को मां कर्मा बाई की जयंती मनाई जाने की विस्तृत चर्चा की गई। मां कर्मा बाई की जयंती समारोह में साहू समाज के सभी स्वजातीय बंधुओं से अपील की गई कि सपरिवार जयंती मनाने हेतु पधारे। होली मिलन समारोह में संगीत मंडली द्वारा फाग गायन किया गया। इस अवसर पर साहू समाज जिलाध्यक्ष श्री राम साहू, महामंत्री श्री हरिशंकर साहू, श्री दयाराम साहू, श्री रामप्रकाश साहू, श्री लालू साहू, श्री राम साहू, श्री रामकरण साहू, श्री नारायणदास साहू, श्री शिव नारायण साहू, श्री रूपेश साहू, श्री संतराम साहू, श्री प्रताप साहू एवं समस्त साहू समाज बंधु उपस्थित रहे।

रिपोर्ट - पंकज गुप्ता
जिला - जालौन, उरई
राज्य - उत्तर प्रदेश

17
1383 views

Comment