इजरायल और अमेरिका युद्ध के करण सुबह से पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
सूरतगंज बाराबंकी। सूरतगंज ब्लॉक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह से पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के कारण पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी और संभावित कमी की अफवाहों के चलते लोग बड़ी मात्रा में ईंधन खरीदते नजर आए।
सूरतगंज बीकेपुर के पास स्थित भारत पेट्रोलियम के महाकाल फिलिंग सेंटर पर विशेष रूप से भीड़ देखी गई। दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई लोग अपने वाहनों के अलावा करपो और डिब्बों में भी ईंधन भरवाते दिखे।अचानक बढ़ी भीड़ के कारण कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, पंप कर्मचारियों ने लोगों को व्यवस्थित तरीके से लाइन में लगाकर ईंधन उपलब्ध कराया, जिससे स्थिति सामान्य बनी रही।इस संबंध में पेट्रोल पंप के मालिक सूरज जयसवाल ने बताया कि पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। सूरज जयसवाल ने स्पष्ट किया कि पंप पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है और आपूर्ति भी नियमित रूप से हो रही है। इसी प्रकार आगे की ईंधन मिलता रहेगा कोई भी व्यक्ति अफवाहों पर ध्यान न दे।
उन्होंने लोगों से घबराहट में अनावश्यक रूप से अधिक मात्रा में पेट्रोल-डीजल न खरीदने और अफवाहों से बचने का आग्रह किया। प्रशासन और तेल कंपनियों द्वारा ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बताई गई है। स्थानीय लोगों ने भी अफवाहों को ही भीड़ बढ़ने का कारण बताया। फिलहाल, पंप पर ईंधन की आपूर्ति जारी है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।