logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

टिहरी लेक फेस्टिवल में करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज, 16 टीमों का भव्य मार्च पास्ट

📰 नई टिहरी में करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत, जिलाधिकारी ने किया मार्च पास्ट का शुभारंभ

📍 टिहरी गढ़वाल | दिनांक 06 मार्च, 2026, केदार सिंह चौहान ‘प्रवर'

टिहरी झील महोत्सव–2026 के अंतर्गत नई टिहरी में आयोजित जनरल के.एम. करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने वाली 16 टीमों के खिलाड़ियों द्वारा पडियार हाउस (नियर डाइजर) से बौराड़ी स्टेडियम तक भव्य मार्च पास्ट निकाला गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने मार्च पास्ट का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में टिहरी नगर पालिका अध्यक्ष मोहन रावत भी उपस्थित रहे।

⚽ 16 टीमें मैदान में, खेलों की धूम

बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय/राज्य स्तरीय इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इनमें—

ओल्ड स्टार टिहरी
टिहरी यंग
नॉर्थ कमांड
आईआईएमटी मेरठ
13 गढ़वाल राइफल
16 गढ़वाल राइफल
पिथौरागढ़ एफसी
हरियाणा सिटी एफसी
आरआरएफसी रुद्रप्रयाग
नोएडा एफसी
दून वारियर्स एफसी
यंग स्टार देहरादून
कोटद्वार एफसी
दिल्ली पुलिस
गढ़वाल हीरोज दिल्ली
सम्राट स्पोर्ट्स

की टीमें शामिल हैं।

🏆 1951 से जुड़ा ऐतिहासिक टूर्नामेंट

इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने सभी टीमों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत वर्ष 1951 में पुरानी टिहरी से हुई थी। अब इसे हर वर्ष नई टिहरी में भी आयोजित किया जाएगा, जिससे खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने खिलाड़ियों से टिहरी के प्राकृतिक वातावरण का आनंद लेने और यहां से अच्छी यादें लेकर जाने की अपील की।

🌄 पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मोहन रावत ने कहा कि टिहरी के पर्यटन और पहचान को आगे बढ़ाने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने खिलाड़ियों से टिहरी झील एवं जनपद के अन्य दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करने की भी अपील की।

👥 कार्यक्रम में रहे उपस्थित

इस अवसर पर विभिन्न विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, टूर्नामेंट में प्रतिभाग कर रही सभी टीमों के खिलाड़ी तथा टीम प्रबंधक उपस्थित रहे।

1
0 views

Comment