राज.निजी शिक्षण संस्था संघ के पदाधिकारियों ने मु. जिला शिक्षा अधिकारी पद पर पदस्थापित श्रीमती दर्शना शर्मा का माला पहनाकर गुलदस्ते देकर स्वागत किया।
जिला संगठन मंत्री एवं मीडिया प्रभारी पीयूष सुराणा ने बताया कि राजस्थान निजी शिक्षण संस्था संघ के जिला अध्यक्ष हनुमान सिंह रावत के नेतृत्व में अजमेर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी पद पर पदस्थापित श्रीमती दर्शना शर्मा के कार्य भार ग्रहण करने के अवसर पर उनका माल्यार्पण कर गुलदस्ते देकर स्वागत किया। तथा अध्यक्ष हनुमान सिंह रावत ने कहा कि निजी शिक्षण संस्थानों को आर टी ई के अंतर्गत गत 3 वर्षों से प्री प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों का भुगतान नहीं दिया गया इसकी जानकारी दर्शना शर्मा को दी। मोहन लाल कौशिक ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया से नि:शुल्क शिक्षा के अंतर्गत प्रवेशित विद्यार्थियों की पुनर्भरण राशि के शीघ्र ही भुगतान करने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर संघ प्रतिनिधि मंडल ने आर टी ई प्रभारी A.deo मैडम ममता धाकड़ जी से भी सम्पर्क कर समस्त जानकारी दी उन्होंने आए बजट की राशि से अवगत कराते हुए समस्या को निदेशक के पास भेजनें का आश्वासन भी दिया।
इस अवसर पर राजस्थान निजी शिक्षण संस्थान के जिला अध्यक्ष हनुमान सिंह रावत,मोहनलाल कौशिक रामकरण जी ओलिव श्योर मैडम एवं जिला संगठन मंत्री व मीडिया प्रभारी पीयूष सुराणा उपस्थित रहे।