logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दो दिवसीय महायज्ञ एवं विशाल धर्मसभा 15–16 मार्च को, योगी आदित्यनाथ के आगमन पर होगा भव्य स्वागत

जालोर (दलपतसिंह भायल )श्री जलंधरनाथ जी की धरा पर स्थित प्राचीन श्री जालेश्वर महादेव मंदिर के 375 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 15 व 16 मार्च 2026 को सिरमंदिर धाम, जालोर में दो दिवसीय महायज्ञ एवं विशाल धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर देश-प्रदेश से बड़ी संख्या में संत-महात्मा, श्रद्धालु और भक्तगण भाग लेंगे।
कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ के शुभ आगमन पर अखाड़ा के शिष्यों एवं समस्त भक्तों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और आयोजन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
आयोजकों के अनुसार यह आयोजन महासिद्ध श्री जलंधरनाथ जी की तपोस्थली सिरमंदिर धाम में होगा, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महायज्ञ, धर्मसभा और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर संत समाज के आशीर्वचन तथा धर्म प्रवचन भी होंगे, जिससे श्रद्धालुओं को धर्म और संस्कृति के प्रति प्रेरणा मिलेगी।
धर्मसभा में श्री जलंधरनाथ पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 पीर योगी गंगानाथ जी महाराज तथा श्री बाबा मस्तनाथ पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 पीर योगी बालकनाथ जी महाराज भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महायज्ञ और धर्मसभा में भाग लेने तथा धर्म लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।

24
1353 views

Comment