मनगवां थाना में मनाया गया धूमधाम से होली
थाना मनगवां में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह
मनगवां – रंगों के पावन पर्व होली का उत्साह इस बार रीवा जिले के थाना मनगवां में खास अंदाज में देखने को मिला। यहां आयोजित होली मिलन समारोह में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हुए एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और पर्व की खुशियां साझा कीं।
समारोह के दौरान पूरा थाना परिसर रंगों और उल्लास से सराबोर नजर आया। पुलिस कर्मियों ने आपसी मेल-मिलाप के साथ होली का आनंद लिया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर थाना मनगवां के सभी कर्मचारी, आमजन तथा युवा समाजसेवी रामप्रसाद पाण्डेय रामलौटन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर डी.जे. की धुन पर जमकर नृत्य किया और होली के रंग में रंगे नजर आए।
कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस और आम जनता के बीच आपसी सौहार्द, भाईचारे और विश्वास का संदेश भी दिया गया, जिससे माहौल और भी खुशनुमा हो गया।
Rohit tiwari (Raja Baba)