निवारू रोड, जयपुर स्थित श्रीश्याम भजन फाग महोत्सव का आयोजन
जयपुर | अग्रवाल परिवार (जयपुर) सोशल ग्रुप रजि. के तत्वावधान में निवारू रोड स्थित परमानंद आश्रम में श्री श्याम भजन फाग महोत्सव मनाया गया। कृष्णावतार अग्रवाल व श्रीकांत गोयल ने बताया कि महोत्सव में श्याम बाबा का दरबार सजाकर छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। साथ ही अखंड ज्योत प्रज्वलित की गई। भजन गायक द्वारा फाग और होली के गीतों की प्रस्तुति दी। मौके पर अमित सिंधल, विजय बिंदल, एडवोकेट कमलेश, लक्ष्मण अग्रवाल, विकास गुप्ता, दिनेश पंच, शंभू दयाल, अशीष शाह, ललित गोयल, मुकेश सिंगल, मुकेश बंसल, आशीष अग्रवाल, तेज नारायण अग्रवाल, अमित सिंघानिया, ललित गुप्ता, प्रेम कुमार तोड़ी, मुरारी लाल, बनवारी लाल, निखिल, नितिन अग्रवाल सहित भारी संख्या में मातृशक्ति के द्वारा श्री श्याम भजन फाग महोत्सव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया व सभी श्रद्धालुओं ने भंडारे में अल्पाहार प्रसादी का आनंद लिया।